{"_id":"6120f5f58ebc3e79d53b2c7d","slug":"crime-unnao-news-knp647336051","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन और डीसीएम भिड़ी, छह शिक्षिकाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन और डीसीएम भिड़ी, छह शिक्षिकाओं समेत सात घायल
विज्ञापन
हादसे में घायल शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कृषि फार्म के सामने तेज रफ्तार डीसीएम और वैन भिड़ गई। वैन में सवार छह शिक्षिकाएं और चालक घायल हो गया। चीख पुकार के बीच स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षिकाएं हादसे के वक्त वैन से स्कूल जा रही थीं। चालक डीसीएम समेत मौके से भाग निकला।
कानपुर के बर्रा निवासी प्रदीप खुद की वैन चलाता है। मौजूदा समय में वह कानपुर की शिक्षिकाओं को उन्नाव में उनके स्कूल छोड़ने व वहां से लाने का काम करता है। शनिवार सुबह वह शिक्षिकाओं को वैन में बैठाकर उनके स्कूल छोड़ने जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कृषि फार्म के सामने विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन चालक प्रदीप व छह शिक्षिकाएं घायल हो गईं। खून से लथपथ शिक्षिकाओं का शोर सुन आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला और सड़क किनारे बैठाकर एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों ने फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर परिजन शिक्षिकाओं को लेकर कानपुर चले गए। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि डीसीएम की तलाश की जा रही है।
यह शिक्षिकाएं घायल
प्राथमिक विद्यालय रऊकरना माखी में तैनात कानपुर बर्रा निवासी सुमन शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय विधनू माखी में तैनात बर्रा गुजैनी निवासी एकता, माखी के बिधनू बुलंदपुर में तैनात कोयला नगर गुंजन विहार कानपुर निवासी प्रियंका, माखी के धौकलखेड़ा में तैनात कानपुर के गोविंद नगर निवासी शिखा शुक्ला, बाबाखेड़ा माखी में तैनात शहर के इंदिरा नगर निवासी कामिनी, माखी के दमगढ़ी में तैनात शहर के सिविल लाइंस निवासी मनीषा, वैन चालक कानपुर बर्रा निवासी प्रदीप।
विज्ञापन
घायल शिक्षिकाओं के जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया। इससे इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गई। शिक्षिकाओं को घायल देख परिजन बिलख पड़े। इसी दौरान बीएसए जय सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लेने के बाद उनके परिजनों को अच्छे इलाज का भरोसा देकर शांत कराया।