फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

करंट से बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

Fri, 20 Aug 2021 04:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
crime
मासूम खुशी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। नाग पंचमी (गुड़िया) में मायके आई महिला व उसकी सात माह की बेटी पर फर्राटा पंखा गिर गया। अचानक पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मां और बेटी बेहोश हो गईं। सीएचसी में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जोगीकोट के मजरा रसूलाबाद निवासी पप्पू की 22 वर्षीय पुत्री संगीता की शादी दो वर्ष पहले गंगाघाट थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी राजू से हुई थी। आठ दिन पहले नागपंचमी पर संगीता अपनी सात माह की बेटी खुशी के साथ मायके रसूलाबाद गई थी। शुक्रवार दोपहर संगीता खुशी को शौच करा रही थी। अचानक बरामदे में रखा फर्राटा पंखा संगीता पर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से संगीता व खुशी चपेट में आ गई।
विज्ञापन

खुशी की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल रहा। पिता राजू बेटी के शव को देख कांप गया। पत्नी संगीता की हालत नाजुक होने पर वह उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता रहा। घटना के बाद ससुराल व मायके पक्ष में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान संगीता को होश आया पर उसकी हालत ठीक न देख उसकी बच्ची की मौत की बात उसे नहीं बताई गई। पिता और पति दोनों अस्पताल में संगीता की देखरेख करते रहे।

सीएचसी में भर्ती करंट की चपेट में आई संगीता। संवाद

सीएचसी में भर्ती करंट की चपेट में आई संगीता। संवाद- फोटो : UNNAO

रोते बिलखते खुशी के परिजन। संवाद

रोते बिलखते खुशी के परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed