{"_id":"611eb07c8ebc3e79f17d97dc","slug":"crime-unnao-news-knp6471151188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर हुई थी राहुल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी स्टिक से पीट-पीटकर हुई थी राहुल की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मधुकरपुर मजरे चैनपुर में हुए राहुल हत्याकांड में वांछित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटनास्थल से वह हॉकी स्टिक बरामद की है, जिससे पीटकर राहुल की हत्या की गई थी।
चैनपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के बेटे राहुल सिंह की 16 मई को जमीन विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक आरोपी अंकित के फरार होने से पुलिस ने उसके घर में कुर्की की थी, जिसके बाद उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
18 अगस्त को पुलिस ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी। मंजूरी मिलने पर गुरुवार को पुलिस आरोपी अंकित को जेल से थाने ले जाकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई हॉकी स्टिक को अकठी नहर पुल से चैनपुर मार्ग के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी अंकित ने बताया कि वह मामा के यहां शादी समारोह में सात मई को आया था। नौ मई को उसके मामा के लड़के का तिलक व 14 मई को शादी थी। विवाद से उसका कोई लेना देना नहीं है। वहीं वांछित एक अन्य आरोपी सुधाकर अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।