फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

संतान न होने पर युवती ने जान दी

Wed, 18 Aug 2021 06:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। बायांतालाब में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। चर्चा है कि शादी के तीन साल बाद तक संतान न होने पर पति व पत्नी के बीच झगड़ा होता था। इससे आहत होकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी अनिल कुमार की पत्नी लक्ष्मी (25) का शव बुधवार सुबह घर के बरामदे में साड़ी के सहारे लटका मिला। सुबह नींद खुलने पर अनिल ने पत्नी का शव देख शोर मचाया। पुलिस ने मोहल्लों के लोगों से जानकारी ली। मोहल्ले के राजकुमार ने बताया कि अनिल की शादी को तीन साल हो गए हैं। संतान न होने से उसका लक्ष्मी से अक्सर विवाद होता था। नशे में वह घर आता था और अक्सर पत्नी से विवाद होता था। मंगलवार रात पति-पत्नी के झगड़े की आवाजें भी सुनी गई थी। अनिल के अन्य परिजन मोहल्ला सरांय जमी स्थित पुराने घर में रहते हैं। पति अनिल ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी अचलगंज के सिकंदरपुर कर्ण निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि अनिल का पहला विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था। एक वर्ष साथ रहने के बाद पहली पत्नी से उसका अलगाव हो गया था। इसके बाद अनिल ने दूसरी शादी लक्ष्मी के साथ की थी।
विज्ञापन

सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर शव पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आरोप जैसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed