फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मवेशी भरे वाहन से वसूली का वीडियो वायरल

Tue, 17 Aug 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मवेशी भरे लोडर का पांच किमी तक पीछा कर सिपाही द्वारा वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बनाने वाले लोगों ने लोडर को रोका तो उसमें क्षमता से अधिक मवेशी मिले। इसी दौरान सिपाही चला गया और चालक भी लोडर लेकर भाग निकला। पुलिस लोडर के रजिस्ट्रेशन नंबर और वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मवेशी से भरा लोडर शहर से सफीपुर की ओर जा रहा था। चकलवंशी चौराहा से उसके निकलते ही बाइक सवार सिपाही उसके पीछे लग गया। पांच किमी दूर महात्मा गांधी स्मृति द्वार क्रास करने के बाद सफीपुर सीमा में उसने लोडर को रोका। चालक के बगल की सीट पर बैठे युवक ने बात करने के बाद सिपाही को कुछ रुपये दिए गए। वीडियो बना रहे बाइक सवार उसे पीछे से ओवरटेक कर लोडर के पास पहुंचे और उसे रोका। लोडर में मवेशी भरे देख सभी दंग रह गए। इसी बीच सिपाही वहां से निकल गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने न पहुंचने पर चालक लोडर लेकर चला गया।
विज्ञापन

सिपाही की माखी थाना में तैनाती होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि एसओ राजेश सिंह ने वीडियो में दिख रहे सिपाही के माखी थाना में तैनात न होने की बात कही है। सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने जांच करा कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed