{"_id":"611b9daf8ebc3eb3ef2c47e1","slug":"crime-unnao-news-knp6465149123","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक और छात्रा के शव लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक और छात्रा के शव लटके मिले
विज्ञापन
अचलगंज में युवक का शव लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अचलगंज व सोहरामऊ थाना क्षेत्र में युवक व छात्रा के शव घर में फंदे से लटके मिले। युवक दो दिन से लापता था। मंगलवार सुबह पुराने घर से दुर्गंध आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सोहरामऊ क्षेत्र में बीए की छात्रा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस दोनों घटनाओं में जांच कर रही है।
अचलगंज के ताजपुर नौबस्ता निवासी राजकिशोर (18) पुत्र सुरेश तिवारी 15 अगस्त को लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह 10 बजे गांव के किनारे पुराने घर से लोगों को दुर्गंध आती महसूस हुई। इस पर सुरेश तिवारी को जानकारी दी गई। पुराने घर का दरवाजा खोला गया तो कोठरी के अंदर रस्सी के सहारे राजकिशोर का शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। चर्चा है कि 15 अगस्त को पिता ने किसी बात से नाराज होकर राज किशोर को डांट दिया था। इस पर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ एके राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राज किशोर छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी ।
वहीं, सोहरामऊ के हिम्मतखेड़ा गांव निवासी गंगाप्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री ज्योति शहर के डीएसएन महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार सुबह ज्योति का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देख परिजन बदहवास हो गए। पिता ने पुलिस को बताया कि ज्योति कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि उसकी परेशानी की वजह क्या थी, परिवार के लोग इसकी जानकारी नहीं दे सके। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।