{"_id":"611b9a298ebc3e42f1301b99","slug":"crime-unnao-news-knp6465119157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म बदलने से इनकार पर फर्जी मुकदमे की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म बदलने से इनकार पर फर्जी मुकदमे की धमकी
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने एक महिला पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर महिला ने यह धमकी दी है। युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर महिला के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवक का आरोप है कि उसके गांव की महिला पिछले कई दिनों से उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रही है। दो लाख रुपये देने का लालच भी दिया। उसके विरोध करने पर महिला ने उसे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी है। आरोप है कि सोमवार को गांव के दो युवक एक महिला के घर में घुस गए और उससे अभद्रता की। उसने (पीड़ित युवक ने) बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उसका भी नाम तहरीर में लिखवा दिया। अब महिला तहरीर से नाम हटवाने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है। सोशल मीडिया पर युवक का आपबीती बताते हुए वीडियो वायरल होने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग चौकी मगरवारा पहुंचे और महिला पर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सिटी ने बताया कि आरोप लगाने वाले युवक से 20 दिन पहले ट्रैक्टर आगे-पीछे करने को लेकर गांव के एक युवक से झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों को पाबंद किया गया था। उसी प्रकरण में एक अन्य महिला द्वारा सुलह के नाम पर धर्म परिवर्तन करने के दबाव का आरोप प्रकाश में आया है। जांच कराई जा रही है।