{"_id":"6117a7178ebc3ee05145c846","slug":"crime-unnao-news-knp6461390173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकते मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकते मिले दो युवकों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली व औरास थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बाग में पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। परिजनों ने नशे की हालत में आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
हसनगंज के लालपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सर्वेश का शव अच्छेलाल के बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई मिथलेश व मां कमला का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का लती था। शुक्रवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा और झगड़ा कर बाहर चला गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। सर्वेश मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
औरास के लोधाटीकुर गांव निवासी 38 वर्षीय रजनीश सिंह का शव घर के पास एक पेड़ में रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने रजनीश द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रजनीश की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।