{"_id":"6116bfce8ebc3ee05211b988","slug":"crime-unnao-news-knp6461207117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में एचटी लाइन बांधकर बिजली दौड़ाई, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में एचटी लाइन बांधकर बिजली दौड़ाई, किसान की मौत
विज्ञापन
सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते सीओ आरके शुक्ल व एसडीएम प्रदीप वर्मा। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। एक साल पहले तेज आंधी में टूटे विद्युत पोल को बदलने के बजाय विभाग ने जुगाड़ कर आम के पेड़ में एचटी लाइन को बांधकर बिजली दौड़ा दी। नीचे तक लटक रही जर्जर विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट से शुक्रवार को एक किसान की मौत हो गई। विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने मोहान-औरास मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। छह घंटे चले हंगामे के बीच दो लाख रुपये मुआवजा देने व एक्सईएन समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर परिजन शांत हुए। जाम के दौरान कई किमी तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
समदपुर हरदास गांव के बाहर तालाब के किनारे आम के पेड़ के पास एक साल पहले लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। विद्युत विभाग ने दोबारा पोल लगाने के बजाय पेड़ पर इंसुलेटर बांधकर हाईटेंशन लाइन दौड़ा दी। नीचे तक झूल रही जर्जर लाइन का तार शुक्रवार सुबह 11 बजे संजय विश्वकर्मा (36) पुत्र लक्ष्मीशंकर की गर्दन में छू गया। इससे करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने मोहान-औरास मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम प्रदीप वर्मा, सीओ राजकुमार शुक्ला, कोतवाल अजयराज वर्मा मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों के साथ सड़क पर पर जाम लगाए ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये मुआवजा, विद्युत विभाग के जेई, एसडीओ व एक्सईएन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने सांसद व विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की।
पूर्व विधायक राधेलाल रावत, ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र व समाजसेवी विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों को हर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विद्युत विभाग की ओर से दो लाख रुपये मृतक की पत्नी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डलवाए गए। शेष मुआवजा राशि बाद में दिए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण सड़क से हटे। छह घंटे जाम व प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर जेई सुभाष चंद्र, एसडीओ डीडी पाल व एक्सईएन अनिल मिश्र पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। एक्सईएन हसनगंज से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक संजय विश्वकर्मा का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO