{"_id":"61166e318ebc3ee05145c764","slug":"crime-unnao-news-knp645959450","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में मिली 14 बोरी अनुदादित यूरिया, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में मिली 14 बोरी अनुदादित यूरिया, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्लाईवुड बनाने वाली फैक्टरी में किसानों को दी जाने वाली 14 बोरी अनुदानित यूरिया प्रयोग होते मिली। जिला कृषि अधिकारी ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपर मुख्य सचिव के आदेश पर जनपद की टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों की जांच की गई। डीएम द्वारा गठित टीमों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला कृषि रक्षा अधिकारी व सहायक प्रबंधक उद्योग ने अकरमपुर, मगरवारा और सहजनी में जांच की। एसडीएम सदर, जिला कृषि अधिकारी व सहायक उद्योग ने दही चौकी साइट एक व दो और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और सहायक उद्योग ने बंथर व डकारी क्षेत्र में संचालित सात औद्योगिक इकाइयों में जांच की। इनमें तीन पशु आहार, 3 प्लाईवुड व प्लास्टिक बोर्ड और एक आर्गेनिक इकाई शामिल रही। प्लाईवुड बनाने वाली डोर्स इंडिया प्राईवेट लिमिटेड में 14 बोरी चांद छाप यूरिया (अनुदानित) का प्रयोग होते मिला।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अनुदानित यूरिया का प्रयोग मिलने पर बोरियों और फैक्टरी को सील कर दिया गया है। इकाई संचालक रंजीत नेवानी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।