फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Fri, 13 Aug 2021 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। नवई गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध हालात में घर के सामने बाग में फंदे से लटका मिला। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे। किसी ने किशोर के साथ अनहोनी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुन्नू सिंह ने 16 वर्षीय बेटे नितिन की मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। ग्रामीणों के अनुसार नितिन सौतेली मां के आने के बाद परेशान रहता था। गुरुवार देर रात घर के सामने गांव के तारा सिंह के आम के बाग में उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन रात में उसका अंतिम संस्कार करने लगे। किसी ग्रामीण ने किशोर के साथ अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता ने बेटे द्वारा आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed