फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने युवक को उठाया

Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
दीपांशु के घर के बाहर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौजूद स्थानीय पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इंटरनेट पर खुद की बेवसाइट के जरिये ऑनलाइन जूते बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले युवक को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के बाद न जूते भेजता था और न रकम लौटाता था। दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक अनुज चौधरी सोमवार दोपहर सदर कोतवाली पुलिस की मदद से एबीनगर निवासी दीपांशु शर्मा के घर पहुंचे। दीपांशु घर पर ही मिल गया। पूछताछ के बाद दीपांशु को सदर कोतवाली लाया गया। लिखापढ़ी के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और अपने साथ लेकर चली गई। सदर कोतवाली के एसएसआई सुधाकर सिंह ने बताया कि दीपांशु चौधरी ने इंटरनेट पर अपनी एक वेबसाइट बना रखी है। इसमें वह आकर्षक जूते बेचने का झांसा देकर लोगों से अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के बाद भी जूते नहीं भेजता था। खाता नंबर के आधार पर ठगी के शिकार एक युवक ने उसके खिलाफ दिल्ली के बसंतकुंज बिहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed