{"_id":"610ec5788ebc3e7b28458d52","slug":"crime-unnao-news-knp6449238187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सरिया बेचने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की सरिया बेचने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। चोरी की सरिया बेचने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग आर्डर पर बुक सरिया ट्रेलर से लेकर जा रहे थे। चोरी से ट्रेलर से सरिया उतारकर बाजार से आधे दाम पर बेच रहे थे। खरीदार पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं।
सोहरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने शुक्रवार रात कुशेहरी गांव के सामने अवैध रूप से ट्रेलर से उतारी जा रही सरिया को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने प्रतापगढ़ के थाना बागराय के गांव कुरही निवासी मनोज कुमार व कानपुर के थाना ककवन के गांव गजफ्फरपुर निवासी अखिलेश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कई वर्षों से सोहरामऊ के दरियापुर गांव निवासी सुरेश के साथ मिलकर बाजार से आधे दाम पर सरिया उतार रहे हैं। डिपो से व्यापारियों के आर्डर के हिसाब से सरिया लोड होती है। इसके बाद सुरेश व्यापारी को तीन से चार कुंटल सरिया बाजार से आधे दामों में बेच देता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पनकी वेयर हाउस से 32 टन सरिया लोड कर सुल्तानपुर पीएनसी कंपनी में उतारने का कांट्रैक्ट था। रास्ते में यह लोग चोरी से सरिया बेच लेते थे। कंपनी में ट्रेलर भरी सरिया तौल कराने के दौरान उतनी वजनी वस्तु गाड़ी में डालकर तौल करा लेते थे। ट्रेलर से उतारी गई 2.10 कुंटल सरिया बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। सरिया खरीददार सुरेश को भी नामजद किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।