फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

महिला को खींचकर बाग में दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Aug 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
crime
औरास। खेत से घर लौट रही महिला को खींचकर गांव के युवक ने बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। तहरीर लेकर थाना पहुंची महिला को पुलिस ने सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया। उसके सुलह न करने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह चार अगस्त को शाम सात बजे धान की फसल की निराई कर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसे रोका और मुंह दबाकर बाग में घसीट ले गया। शोर मचाने पर मारपीट की और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जाने से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित महिला के अनुसार व तहरीर लेकर थाना पहुंची तो पुलिस ने जांच की बात कह उसे चलता कर दिया। कार्रवाई की जगह पुलिस ने दूसरे पक्ष से सुलह कराने का प्रयास किया। उसके सुलह न करने और एसपी के पास जाने की बात कहने पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed