फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

युवका का शव लटका मिला, हत्या की आशंका

Sat, 07 Aug 2021 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा में अशोक का शव लटका मिलने के बाद दु:खी पत्नी श्रीकांति व बच्चे। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा। एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक के पिता ने बड़े बेटे व दामाद पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

रम्माखेड़ा निवासी 45 वर्षीय अशोक का शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से लटका मिला। गले में जंजीर व साड़ी लिपटी होने से हत्या की चर्चा फैल गईं। मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय त्रिपाठी ने पिता हरिचरण व बहन नन्हा देवी की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता हरिचरण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी नन्हा देवी के पास सलेथू में रहता है। छोटे बेटे अशोक की पत्नी श्रीकांती घरेलू विवाद के चलते तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इससे अशोक गांव में अपने बड़े भाई बुद्धीलाल के साथ रहता था। पिता का आरोप है कि उसके बेटे के पैर जमीन पर छूने के साथ गले में जंजीर व साड़ी लिपटी होने से हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लटकाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नौ बजे अशोक ने फोन कर बताया था कि बुद्धीलाल ने अपने दामाद मनीराम के साथ मिलकर शराब में कोई दवा मिलाकर पिला दी। सुबह उसका शव फंदे से लटका होने की जानकारी मिली। पिता ने जमीन के लालच में बुद्धीलाल व मनीराम पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed