{"_id":"610c29918ebc3e88d51012ae","slug":"crime-unnao-news-knp6445262116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। मोहल्ला पुरानी बाजार में बुधवार रात महिला का शव कमरे में खिड़की के कुंडे से लटका मिला। बेड पर घुटने रखे होने से मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुरानी बाजार निवासी अतीक अहमद ने 2 जनवरी 2020 को असोहा के कांथा निवासी पीरबख्श की 35 वर्षीय बेटी हसीना बानो से दूसरा विवाह किया था। बुधवार देर रात हसीना का शव कमरे में खिड़की के कुंडे से लटका मिला। उसके दोनों घुटने बेड पर रखे मिले। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घुटनों के बल शव देख भाई दिलशाद ने हत्या का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर पति व अन्य ससुरालीजन उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए शव को खिड़की की कुंडी से लटका दिया। उसने तहरीर देकर मृतका के पति अतीक, देवर नदी, नईम, ससुर इस्लाम व तीन ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।