फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत नौ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। महिला अधिवक्ता द्वारा बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के 24 घंटे बाद ही दूसरे पक्ष के एक नामजद वकील की तहरीर पर पुलिस ने महिला अधिवक्ता व पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष समेत नौ लोगों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत 10 गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कचहरी परिसर में एक चैंबर को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके अधिवक्ता पिता का 29 अप्रैल 2021 को कोरोना से निधन हो गया था। पिता के साथ वह उनके बस्ते पर बैठता था। 2 अगस्त को महिला अधिवक्ता अपनी सहयोगी पूनम, महेंद्र ओमप्रकाश अवस्थी, ब्रजेंद्र मोहन बाजपेई, सुनील पांडेय, प्रदीप, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अंबरीश शुक्ला के साथ उसके घर पहुंचे और शोरगुल करते हुए दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर अपशब्द कहते हुए चेंबर छोड़ने की धमकी दी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। वादी के अनुसार विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। घर के अंदर भागने पर सभी ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। मां बचाने पहुंची तो उन्हें भी पीटा। छेड़छाड़ और गलत हरकत की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला अधिवक्ता, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला, अंबरीश शुक्ला, पूनम, महेंद्र, ओमप्रकाश अवस्थी, बजेंद्र मोहन बाजपेई, सुनील पांडेय, प्रदीप शुक्ला पर बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़, दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नामजद पूर्व बार अध्यक्ष सतीश शुक्ला का कहना है कि इस प्रकरण में किसी पक्ष से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कुचक्र के तहत नामजद कराया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला व पुरुष अधिवक्ता की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनाें पक्षों की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed