{"_id":"610823f58ebc3e841d5355fd","slug":"crime-unnao-news-knp6439234107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक और क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी डीसीएम, चालक और क्लीनर की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। ट्रक के केबिन में फंसकर चालक व क्लीनर की मौत हो गई। चालक के पास मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शाम सात बजे परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव मीराकटरा निवासी डीसीएम चालक आरिफ (60) व क्लीनर अकरम (21) दो दिन पूर्व गुजरात बड़ौदा के एक प्लांट से ड्रमों में केमिकल लेकर लखनऊ जा रहे थे। सोमवार तड़के रसूलपुर के पास सड़क किनारे एक ढाबे में खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे में डीसीएम केबिन के परखच्चे उड़ गए। चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। पुलिस ने केबिन को हाइड्रा की मदद से फाड़कर शवों को बाहर निकलवाया। चालक आरिफ के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। एसओ अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मृत चालक आरिफ के छह बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी हसीन बेगम का रोकर बुरा हाल रहा। वहीं मृत क्लीनर अकरम चार भाई व बहनों मे सबसे बड़ा था। पिता ठेला लगाकर परिवार पालते हैं। मां मुन्नी बड़े बेटे की मौत की खबर सुन बेसुध हो गई।