फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पत्नी से झगड़ाकर फांसी लगाई

Mon, 02 Aug 2021 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक सुरेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले मनरेगा मजदूर का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचा बड़ा भाई शव देखकर स्तब्ध रह गया। पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र चककुसेहरी गांव निवासी सुरेश (42) मनरेगा मजदूर था। बड़े भाई कैलाश के अनुसार सुरेश नशे का लती था। रविवार को घर से साप्ताहिक बाजार करने के लिए पत्नी से 300 रुपये लेकर गया था। सब्जी न लाकर वह खाली हाथ घर लौट आया, जिस पर पत्नी से उसका विवाद हुआ। गुस्से में वह देर शाम घर से निकल गया। देर रात गांव के बाहर राजकुमार के बाग में सुरेश का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। गांव के एक युवक ने इसकी जानकारी दी। बड़ा भाई कैलाश मौके पर पहुंचा और शव देख बदहवास हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरेश की मौत से पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटियां हैं। कोतवाल अजयराज वर्मा ने बताया कि अभी तक आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed