फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फौजी ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा

Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। एक फौजी ने प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ लिया। शक होने पर वह छुट्टी लेकर आया। दोस्त के घर रहकर पत्नी पर नजर रख रहा था। प्रेमी की मारपीट से फौजी घायल हो गया। बाद में अन्य साथियों की मदद से उसे पकड़कर कोतवाली लाया। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी फौजी की पत्नी काफी समय से पति की गैर मौजूदगी में प्रेमी से मिल रही थी। फौजी को इसकी भनक लग गई तो वह चार दिन पहले छुट्टी लेकर घर जाने की जगह दोस्त के घर चला गया और पत्नी पर नजर रखने लगा। गुरुवार देर शाम पत्नी घर से निकली और हाईवे स्थित निराला नगर के पास खंडहर में प्रेमी से मिली। पीछे से पहुंचे फौजी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान हाथपाई में फौजी घायल हो गया। साथियों की मदद से फौजी पत्नी व प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंचा। पीछे से पहुंच परिजन भी दोनों पक्षों में सुलह करवाने में जुट गए। रात तक कोई निर्णय न निकलने पर पुलिस ने फौजी का मेडिकल कराया। बाद में पति ने पत्नी को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से कहा कि पत्नी के किसी कारनामें में अब उसे दोषी न ठहरा जाए। इसके बाद वह घर चला गया। बेटी को लेकर परिजन अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed