{"_id":"6103f5088ebc3e5863187110","slug":"crime-unnao-news-knp6432162132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की पत्नी ने ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की पत्नी ने ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। ढाई वर्ष पहले पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान अजीत आजाद की पत्नी ने सास, ससुर व देवर समेत ससुराल के सात लोगों पर मारपीट, उत्पीड़न, उगाही व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि गृहस्थी का सामान लेने घर पहुंचने पर ससुरालियों ने उससे हाथापाई की और 20 लाख रुपये की मांग कर घर में घुसने नहीं दिया। विरोध करने पर बच्चों को अगवा करने की धमकी दी। उसने देवर पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है।
लोकनगर निवासी सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। शहीद की पत्नी मीना गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति की शहादत के बाद से वह पीडी नगर में बच्चों के साथ रह रही है। उसका गृहस्थी का सामान लोकनगर में रखा था। गुरुवार दोपहर वह सामान लेने गई तो सास राजवंती, ससुर प्यारेलाल, देवर सुजीत, मंजीत, संजीत, देवरानी मीनू व सुनीता ने अभद्रता कर घर के अंदर घुसने से मना कर दिया। ससुरालीजनों ने 20 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर बच्चों को अगवा करने की धमकी देकर दोबारा घर के पास दिखने पर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया।
मीना का आरोप है कि पति की बाइक व अन्य यादों के रूप में रखा सामान ससुरालियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। उसके तीनों भाइयों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। देवर संजीत सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मीना की तहरीर पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।