{"_id":"61015a7c8ebc3e5833776119","slug":"crime-unnao-news-knp642854019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रवासी युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रवासी युवक ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
मृतक अनूप का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के इंदिरा नगर निवासी अप्रवासीय ने मारपीट से आहत होकर जहर खा लिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने रायबरेली की महिला मित्र समेत नौ लोगों को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
इंदिरा नगर निवासी अनूप कुमार (25) कुवैत में रहकर नौकरी करता था। फरवरी 2021 में वह घर आ गया था। मंगलवार को उसने जहर खा लिया। कानपुर हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता केशन ने बताया कि उसके बेटे अनूप की रायबरेली की एक महिला से दोस्ती थी। उसके बैंक खाते में पांच लाख रुपये थे। उसकी महिला मित्र ने सारे रुपये हड़प लिए। दो दिन पहले सोमवार को कचौड़ी गली में रहने वाली बेटे की रिश्तेदार युवती ने आवास विकास स्थित मंदिर में बुलाया। बेटा पहुंचा तो वहां मौजूद सात युवकों ने जमकर पीटा। पिटाई से बेटे को गंभीर चोट आई। उसके दो दांत भी टूट गए। वह घर पहुंचा और परिवार के लोगों को मारपीट किए जाने की जानकारी दी। मारपीट से आहत बेटे ने मंगलवार को जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पिता ने रायबरेली की महिला मित्र व रिश्तेदार युवती समेत मारपीट करने वाले नौ लोगों को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनूप दो भाईयों में बड़ा व अविवाहित था। उसकी मौत से भाई अजय, बहन प्रीती व मां नन्हकई देवी का रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से बेटे से मारपीट की गई। इससे आहत हो उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।