फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शव मिला नहीं, पति की हत्या में प्रेमी समेत जेल

Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक चंदन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। 10 माह पहले लापता युवक के मामले में बिना शव बरामद किए पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को हत्या में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। पत्नी के साथ उसकी दुधमुंही बच्ची भी जेल गई है। पुलिस का दावा है कि पत्नी व उसके प्रेमी ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

मुंडा निवासी चंदन (35) पुत्र मनीराम 16 सितंबर 2020 को लापता हो गया था। 18 सितंबर 2020 को चंदन की मां तिलाका ने बहू गीता पर बेटे को गायब करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। 26 जुलाई बड़े भाई राकेश ने पुलिस को तहरीर देकर छोटे भाई चंदन की पत्नी गीता उर्फ शिवकुमारी व पड़ोसी गांव के खेवरई निवासी प्रेमी मुर्शीद पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को नंगाखेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मुर्शीद ने बताया कि 16 सितंबर को वह बहाने से चंदन को अपने साथ ले गया। मुंडा गांव से 50 मीटर दूर शराब ठेका के पास शराब पिलाकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को हरदोई नहर ब्रांच में फेंक दिया। उसके पास आधार कार्ड व बैंक पासबुक को झाड़ियों के पास जमीन में दबा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आधार कार्ड व पास बुक बरामद की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर चंदन की हत्या की। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। नहर में शव बह जाने से शव बरामद नहीं हो सका। पर्याप्त साक्ष्य व आरोपियों के बयान के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

चंदन की मां ने बताया कि उसके बेटे के लापता होने के बाद बहू से उसकी जानकारी लेने की कोशिश करती तो वह हमेशा यही कहकर गुमराह करती कि उनका बेटा कहीं कमाने गया है। 18 मई को पौत्री की शादी में बेटे चंदन के घर न आने पर मां को शक हुआ और उसने अनहोनी की आशंका जता एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पिता की हत्या का खुलासा व मां गीता के जेल जाने से चार बच्चों बेटी शुभांती (19), आकाश (13), अंजली (5) का रोकर बुरा हाल है। दुधमुंही बेबी मां के साथ जेल गई है।

आसीवन पुलिस गिरफ्त में चंदन की पत्नी गीता व उसका प्रेमी मुर्शीद। संवाद

आसीवन पुलिस गिरफ्त में चंदन की पत्नी गीता व उसका प्रेमी मुर्शीद। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed