फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दोस्त के साथ मिलकर पति को मार डाला

Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक संतकुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बारासगवर। दोस्त के साथ मिलकर पत्नी ने पति पर पहले वजनी चीज से हमला कर घायल किया। इसके बाद गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को कोठरी में शव के पास ही टूटी चूड़ियां मिली। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

तलिहई गांव निवासी संतकुमार लोधी (45) मजदूरी कर परिवार चलाता था। गुरुवार सुबह उसका शव घर में पीछे की कोठरी में खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी जबान निकली हुई थी। आंख के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें थीं। मृतक के बड़े भाई कृष्णकुमार लोधी ने पुलिस को बताया कि संतकुमार की पत्नी सोनी की एक अन्य युवक से नजदीकी थी। संतकुमार लगातार इसका विरोध करता था। आरोप है कि सोनी ने पति को पहले भी कई बार जहर देकर मारने का प्रयास किया। बुधवार शाम मजदूरी करके संतकुमार घर पहुंचा। रात आठ बजे सोनी शौच जाने की बात कह खेत चली गई। दो घंटे बाद घर लौटने पर संतकुमार ने उसे फटकार लगाई। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। तहरीर के अनुसार सोनी अपने दोनों बच्चों अंशिका (12) व निखिल (8) को खाना खिलाकर छत पर चली गई। देर रात वह नीचे उतरी और पीछे कोठरी में सोए पति पर धारदार हथियार से वारकर बेहोश किया। फिर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। सीओ एके राय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर सोनी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट व गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पिता संतकुमार की मौत से बेटी अंशिका व निखिल का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों बच्चों से भी पूछताछ की पर उन्होंने घटना की जानकारी से खुद को अनजान बताया। सोनी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। संतकुमार की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed