{"_id":"60eb3db18ebc3ebf002faf07","slug":"crime-unnao-news-knp6396313170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के पति का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी के पति का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बीडीसी प्रत्याशी के पति का शव घर में फंदे से लटका मिला। पत्नी को बीडीसी चुनाव लड़ाने के लिए वह विदेश से घर लौटा था। चुनाव में हार का सामना करने के बाद शनिवार को घरेलू कलह में खुदकुशी करने की गांव में चर्चा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सेबरा गांव निवासी आकाश कनौजिया (25) पुत्र होरीलाल का शव शनिवार रात लगभग 9 बजे घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जीवित समझकर परिजन उसे नीचे उतारकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले गए।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि आकाश का शनिवार को परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे कुपित होकर उसने जान दे दी। दो वर्ष पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गजौली गांव निवासी रोशनी से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
आकाश कुवैत में रहकर नौकरी करता था। पत्नी रोशनी को क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ाने के लिए वह कुवैत से घर लौटा था। पत्नी ने नवाबगंज द्वितीय से सदस्य पद की दावेदारी की थी। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था। मृतक दो भाइयों मे सबसे बड़ा था। बड़े बेटे आकाश की मौत के बाद मां बिन्नोदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्र्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।