{"_id":"60e73d6d8ebc3e9e7f6f9357","slug":"crime-unnao-news-knp6390572128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बच्चे, आम विक्रेता, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बच्चे, आम विक्रेता, युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सड़क हादसों में बालक, आम विक्रेता और युवती की मौत और दो लोग घायल हो गए। असोहा, बांगरमऊ और नवाबगंज क्षेत्र में यह मार्ग दुर्घटनाएं हुई।
असोहा के पश्चिम गांव निवासी शिवशंकर ट्रैक्टर चालक है। गुरुवार शाम खेत जोतकर वह घर पहुंचा और ट्रैक्टर की चाबी तख्त पर रख दी। इसी दौरान पड़ोस के सियाराम के बेटे संजय ने चाबी लेकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। गियर पड़ा होने से ट्रैक्टर दौड़ पड़ा। ट्रैक्टर की चपेट में आकर गांव के राजकुमार के 10 वर्षीय बेटे नितेश की मौत हो गई। नितेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नितेश परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी मौत से मां पुष्पा देवी व पिता राज कुमार का रोकर बुरा हाल रहा।
ग्राम झरतेरा निवासी जितेंद्र कुमार (25) आम बेंचकर परिवार का गुजारा चलाता है। गुरुवार शाम वह अपने चचेरे भाई शनि के साथ बांगरमऊ की कृषि उत्पादन मंडी से आम बेंचकर बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ मार्ग पर ग्राम हरियावर के निकट अचानक नीलगाय आने से बाइक उससे टकराकर पलट गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से जितेंद्र की मौत हो गई। चचेरा भाई शनि घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। घायल शनि को लखनऊ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ राजा (25) असोहा निवासी भांजी अनामिका (30) पत्नी विनोद कुमार के साथ किसी काम से बाइक से नवाबगंज कस्बा गया था। गुरुवार शाम चार बजे वह बाइक से भांजी को छोड़ने उसके घर जा रहा था। कांथा-असोहा लिंक मार्ग पर सरायजोगा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी अनामिका छिटककर बाइक से सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका मामा वीरेंद्र घायल हो गया। अनामिका का तीन वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसकी मौत की सूचना पर ससुरालीजनाें व मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।