फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चार हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

Sun, 27 Jun 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। जिले में चार हादसों में तीन लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में एक बस्ती और दूसरा कानपुर नगर जिले का निवासी था।
विज्ञापन

बांगरमऊ। बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र माहखरपुर निवासी राजकुमार (28) कार लेकर राजस्थान जा रहा था। कार में परशुरामपुर थाना क्षेत्र गांव चकसर निवासी अनिल कुमार (32), अमौली निवासी धीरेंद्र कुमार (26), पौतोलिया के ग्राम पड़ियाडी निवासी ब्रजेश कुमार (30), ककरहिया निवासी किशनलाल (38) भी सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से कार बेकाबू हो गई। कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में आगरा की ओर से आ रही कार से टकरा गई। हादसेे में अनिल कुमार की मौत हो गई और अन्य कार सवार घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से ब्रजेश, किशनलाल व धीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लखनऊ की ओर जा रही कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज के तालासरांय गांव के पास शुक्रवार देर रात झपकी आने से बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में बाइक सवार बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के के हयातनगर निवासी सरकार (22) घायल हो गया। यूपीडा की रेकस्यू टीम ने उसे औरास पीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार लखनऊ की ओर जा रहा था। हेलमेट लगाए होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर अचलगंज थाना क्षेत्र में गौरा मोड़ पर शुक्रवार देर रात ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर से टकराकर लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में लोडर के क्लीनर कानपुर के बाबूपुरवा थाना निवासी मोहम्मद रजा (25) पुत्र राजू की मौत हो गई। लोडर कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के केडीए कालोनी निवासी श्यामकुमार चला रहा था। श्याम कानपुर से टायर ट्यूब लादकर मौरावां गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। श्याम को चोटें नहीं आईं हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। रजा की एक माह पहले ही शादी हुई थी।

चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद के पास साइकिल सवार 55 वर्षीय लक्ष्मण को शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का 10 वर्ष पहले निधन हो गया था। पिता की मौत से बेटा किशन बेहाल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed