{"_id":"60d0de868ebc3e2d5a4b499d","slug":"crime-unnao-news-knp635626451","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मांस तस्कर को लगी गोली, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में मांस तस्कर को लगी गोली, तीन फरार
विज्ञापन
घटना स्थल पर घायल पड़ा मांस तस्कर नाज आलम।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। पुलिस पर मांस तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके तीन साथी अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने दो बाइक, चार क्विंटल मांस, एक जीवित गोवंश, तमंचा, चापड़ बरामद किया है। घायल तस्कर को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। जेल अस्पताल में ही उसका इलाज चलेगा।
रविवार रात दो बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा और क्राइम इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल टीम के साथ बांगरमऊ-लखनऊ पर गस्त कर रहे थे। अतरधनी व मुस्तफाबाद गांव के बीच एक बाइक सवार युवक को संदिग्ध हालात में देखा। रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर वह एक बाग में घुस गया। पुलिस ने कुछ दूर पर गाड़ियां रोक कर घेराबंदी की तो वहां बाग के भीतर तीन और युवक दिखे। भागते हुए चारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो गोली एक युवक के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह गिर गया। उसके तीन साथी अंधेरे में भाग निकले। घायल युवक को पुलिस ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नाज आलम निवासी अतरधनी बताया है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गोमांस तस्करी करने में शामिल तीन अन्य युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।