{"_id":"60d0de118ebc3e2e0952c0b7","slug":"crime-unnao-news-knp635626390","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर जेब काटी, 10 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर जेब काटी, 10 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। बाइक पंचर होने पर ट्यूब लेने जा रहे अधेड़ को लिफ्ट देकर कार सवारों ने जेब से 10 हजार रुपये पार कर दिए। कार से उतरने पर जेब कटने की जानकारी हुई। अधेड़ ने थाने में तहरीर दी है।
बांगरमऊ के मोहल्ला नसीमगंज निवासी हसरत अली पुत्र गुड्डू की बाइक से उन्नाव मार्ग स्थित पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। रास्ते में उनकी बाइक का पिछला पहिया पंचर हो गया। दुकानदार ने ट्यूब खराब होने की बात कही। हसरत ट्यूब लेने पैदल बांगरमऊ जा रहे थे। उन्नाव की ओर से आई एक कार उनके पास रुकी कार सवारों ने संडीला का रास्ता पूछा। इसके साथ ही हसरत को कार में लिफ्ट भी दे दी। कार में दो महिलाएं व दो पुरुष समेत पांच बैठे थे।
बांगरमऊ आते ही चालक ने कार को नानामऊ मार्ग की ओर मोड़ दिया। हसरत ने कहा कि यह रास्ता संडीला की ओर नहीं जाता है। चालक ने कुछ आगे कार रोक कर हसरत को उतारा और बिल्हौर की ओर चले गए। हसरत ने जब जेब में हाथ डाला तो वह कटी थी। जेब में 10 हजार रुपये पार कर दिए गए थे।