फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 11 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर चौरासी। फखरापुर में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने बीमारी से ऊबकर खुदकुशी करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ज्योति (24) पत्नी श्याम सिंह कठेरिया का शव शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला। घटना के वक्त श्याम सिंह मजदूरी करने गया था। घर में ज्योति, सास कुसुमा व देवर सुमित था। ज्योति 9.30 बजे कमरे में चली गई। काफी देर तक उसके बाहर न निकलने पर कुसुमा ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में गई तो ज्योति का शव लटका देख दंग रह गई। शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचा श्याम सिंह पत्नी का शव देख बदहवास हो गया। उसने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व वह दिल्ली में द्वारिका सेक्टर एक में मजदूरी करता था। वहीं उसने पड़ोस में रहने वाली मामी के घर पर रह रही फरीदपुर फौजी कालोनी ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड निवासी ज्योति से विवाह किया था। विवाह के बाद पत्नी के साथ गांव आ गया।
विज्ञापन

पति के मुताबिक ज्योति अक्सर बीमार रहती थी। बीमारी से ऊबकर उसने जान दे दी। मृतका के पिता का स्वर्गवास हो चुका है। मां व एक अविवाहित छोटी बहन पूजा है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि अभी तक आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed