फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

व्यापारी समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ के नसीरपुर भिक्खन गांव निवासी अरूण के घर चोरी के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बांगरमऊ व असोहा थाना क्षेत्र में चोरों ने कपड़ा व्यापारी समेत तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। बांगरमऊ के नसीरपुर भिक्खन गांव में कपड़ा व्यवसायी के घर हुई चोरी में फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाआें को लेकर लोगों में गुस्सा है। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ। नसीरपुर भिक्खन निवासी अरुण कुमार बांगरमऊ में कपड़े का कारोबार करते हैं। बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाकर मकान की दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। गुरुवार भोर पहर उठने पर अलमारी व बक्सों के ताले टूटे देख सभी को होश उड़ गए। अरुण ने दो लाख की नगदी व जेवर समेत 23 लाख की चोरी की जानकारी पुलिस को दी। अरुण के अनुसार उसके दो बेटों में बड़ा प्रभाकर इंडियन आयल में अधिकारी है व छोटा बेटा सुधाकर होटल मैनेजर है। भाई अवनीश कानपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है । एक अन्य भाई पंकज कटियार गांव में खेती करता है। चोर घर में रखे सभी के जेवर पार कर ले गए। अरुण कटियार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने फील्ड यूनिट टीम के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर सबूत जुटाए। खोजी कुत्ता मकान के तीनों कमरों को सूंघता हुआ किचन तक पहुंचा। उसके बाद वह बाहर निकल कर मीरापुर जाने वाले मार्ग पर 500 मीटर तक गया और इधर-उधर झाड़ियों को सूंघता हुआ लौट आया। एक कमरे में महिला के पैरों के निशान मिलने की भी चर्चा है। चोरों द्वारा आर्टीफिशियल ज्वैलरी न ले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने का शक है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। ग्राम नेवल विजय कुमार राठौर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ छत पर सोया था। मकान के पीछे से छत पर पहुंचकर घर में दाखिल हुए चोरों ने अलमारी, बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार की नगदी व दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। तड़के तीन बजे पत्नी बच्चे के लिए दूध लेने नीचे गई तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा। इस्माइलपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह घर में सो रहा था। सुबह उठने पर कमरे का ताला टूटा व दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखने पर अलमारी से एक लाख के जेवर गायब मिले। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed