{"_id":"60b0e3eb8ebc3e11545c2364","slug":"crime-unnao-news-knp6307988119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/बांगरमऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे के अजगैन व बांगरमऊ कोतवाली समेत तीन जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में डंपर चालक समेत दो की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अजगैन कोतवाली में हुई दुर्घटना में डंपर में फंसे चालक को बाहर निकालने में पुलिस का काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे जाम लगा रहा।
कानपुर नगर के घाटमपुर कस्बा निवासी आमिर (25) पुत्र करीम कानपुर देहात रजिट्रेशन नंबर का डंपर चलाता था। गुरुवार रात वह डंपर में हमीरपुर से मौरंग भरकर लखनऊ एक व्यापारी के यहां ले जा रहा था। रात दो बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राला ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक आमिर डंपर की स्टियरिंग व केबिन के बीच फंस गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर आमिर को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि चालक के परिजनों को जानकारी देकर बुलाया गया। उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करा शव उनके सुपुर्द किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बांगरमऊ। थाना बेहटा मुजावर के ग्राम आशायस निवासी बांकेलाल (55) थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम हफीजाबाद में शराब ठेके के बाहर दुकान में चना, नमकीन व पानी के गिलास बेचता था। शुक्रवार सुबह वह गांव के राजू की बाइक पर पीछे बैठकर हफीजाबाद अपनी दुकान खोलने जा रहा था। हरियाली बाजार के पास एक धर्म कांटा के सामने उन्नाव की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में पीछे बैठे बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राजू घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दूसरी बाइक को कब्जे में लिया है। सात वर्ष पहले पत्नी की मौत होने और कोई संतान न होने से बांकेलाल हफीजाबाद स्थित शराब ठेका पर ही रहता था। कभी-कभी अपने भाई पुत्तीलाल के घर आ जाता था। बाइक चला रहा राजू हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ कस्बा के किरमिली मोड़ के पास कस्बा हैदराबाद के शास्त्री नगर निवासी राजेश (25) पुत्र शिवराम की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश व बाइक में पीछे बैठा उसका साथी सर्वेश घायल हो गया। राजेश दोस्त के साथ लखनऊ से घर लौट रहा था। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वह हेलमेट लगाए था। इसी थाना क्षेत्र के गांव कादिरपुर निवासी वंदना (46) पत्नी जयविंद रुपये निकालने के लिए मियांगज स्थित बैंक के लिए निकली थीं। बैंक जाने के लिए सड़क पार करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बाइक समेत चालक भाग निकला।