फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पुलिस की मदद से रुकवाई नाबालिग बेटी की शादी

Fri, 28 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। नाबालिग बेटी की शादी की जानकारी पर पंजाब में रह रहा पिता घर पहुंचा और पुलिस से पत्नी की शिकायत की। पुलिस ने शादी रुकवाने के साथ ही तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र गांव जरुल्लानगर निवासी जगदीश ने पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी बिशुना पांच बेटों और एक बेटी कीर्ति (14) के साथ गांव में रहती है। जगदीश के पंजाब में रहने के दौरान बिशुना गांव के एक युवक से शादी करके बच्चों सहित उसके साथ रहने लगी। बिशुना ने पहले पति जगदीश को बिना जानकारी दिए बेटी कीर्ति की शादी सफीपुर के गांव माथर निवासी मंजेश से तय कर दी थी। गुरुवार शाम 27 मई को बरात आनी थी। ग्रामीणों ने जगदीश को इसकी जानकारी दी तो वह गुरुवार दोपहर बाद गांव पहुंचा और पूर्व पत्नी से बेटी की शादी न करने को कहा। इस पर वह झगड़ा करने लगी तो जगदीश ने आसीवन थाना पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग बेटी का विवाह रोकने की गुहार लगाई। पुलिस ने गांव पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed