फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एफएसएल के एक्सपर्ट ने देखी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। बांगरमऊ के भटपुरी निवासी सब्जी विक्रेता मोहम्मद फैसल की पुलिस पिटाई से हुई मौत पर क्राइम बांच की पांच सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। एसपी के अनुसार दो दिन में लखनऊ से एफएसएल की टीम सीन रिक्रिएशन के लिए बांगरमऊ पहुंचेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से सब्जी विक्रेता की मौत की पुष्टि के बाद एसपी ने पिटाई की चोटें न होने का दावा कर एफएसएल से राय ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व वीडियोग्राफी को देखने के बाद अब एफएसल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन

फैसल की मौत के मामले में दो सिपाहियों व एक होमगार्ड पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही विजय चौधरी व होमगार्ड सत्यप्रकाश जेल में हैं। एक अन्य सिपाही सीमांत चौधरी के मौके पर मौजूद न होने पर पुलिस उसकी भूमिका की जांच हो रही है। फैसल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 14 चोटें मिलने की पुष्टि हुई थी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एफएसएल से राय लेने के साथ ही सीन रिक्रिएशन की मांग की थी।
विज्ञापन

सिपाही विजय चौधरी के पिता पुनीत चौधरी ने एसपी को दिए पत्र में बेटे को निर्दोष बता निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कहा कि उसके बेटे की सब्जी विक्रेता से कोई रंजिश नहीं थी। वह तो कोविड-नियमों का अनुपालन कराने गया था। उस पर डंडों से पिटाई किए जाने के लगे आरोप का अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। कहा कि बेटे को न्याय न मिला तो दूसरे बेटे से भी पुलिस की नौकरी से त्यागपत्र दिलवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed