{"_id":"60abf5d68ebc3ea70655ad88","slug":"crime-unnao-news-knp6302340175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में कैमरामैन को कन्या पक्ष के लोगों ने पीटा, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में कैमरामैन को कन्या पक्ष के लोगों ने पीटा, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के टीकरखुर्द में बरात में फोटो व वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन को कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने पीट दिया। पुलिस ने मामले में सुलह समझौता करा दिया।
नगर के बेगमगंज निवासी विवेक साहू, अमन, अनुराग व सरवन ने बताया कि कोतवाली के टीकर खुर्द के इंदल ने अपने भांजे राहुल निवासी निरहीखेड़ा की बरात के लिए फोटो व वीडियोग्राफी बुक कराई थी। रविवार को कोतवाली के गांव टीकरखुर्द में बरात की फोटो व वीडियोग्राफी करने गए थे।
जयमाल कार्यक्रम के दौरान कन्या पक्ष से नशे में पांच व अन्य लोग गालीगलौज करते हुए स्टेज पर चढ़ गए और वीडियो व फोटो खींच रहे लोगों को गिरा दिया और लाठीडंडों से पीटने लगे, जिसमें एक कैमरामैन घायल हो गया। आरोपियों ने मोबाइल भी तोड़ दिए। रात में 112 नंबर डायल किया। पुलिस के पहुंचने पीड़ितों ने शिकायतीपत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और आपस में सुलह समझौता करा दिया।