{"_id":"60abf5238ebc3e14c8183e5a","slug":"crime-unnao-news-knp630233564","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल
विज्ञापन
बांगरमऊ। मोहल्ला गणेशगंज में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों ओर से 7 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की दशा चिंताजनक देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सोमवार दोपहर बाद मोहल्ला गणेशगंज स्थित एक सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप पर बुद्धाना बाल्टी लेकर पानी भरने गई थी। इसी बीच इसी मोहल्ले की गीता देवी भी बाल्टी लेकर उसी हैंडपंप पर पहुंच गई और पानी भरने को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। मामला तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों से घर के लोग आ पहुंचे और देखते ही देखते यह मामूली विवाद मारपीट में बदल गया।
इस घटना में एक पक्ष से गीता देवी, टीना, सपना व यस तथा दूसरे पक्ष के दिलीप कुमार, विनोद व इनकी मां बुधाना घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां गीता देवी, सपना, बुढाना व दिलीप कुमार को इनकी दशा चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिख कर जांच शुरू कर दी है।