{"_id":"60967fa28ebc3ed1fb0bfeab","slug":"crime-unnao-news-knp6272894124","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में घर पर धावा, फायरिंग, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में घर पर धावा, फायरिंग, बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। चुनावी रंजिश में निर्वाचित प्रधान के पति ने बेटों व साथियों के साथ असलहों से लैस होकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के घर हमला बोल दिया। गाली-गलौज के बाद प्रधान पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें प्रधान प्रत्याशी के 12 वर्षीय भतीजे के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मारपीट में घर की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सीओ समेत दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक के चाचा की तहरीर पर निर्वाचित प्रधान और उनके पति समेत सात लोगों पर बलवा, हत्या, गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम पंचायत समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अटवा गांव निवासी निर्वाचित प्रधान अनुराधा के पति रणधीर सिंह शुक्रवार देर रात अपने भाई अनूप, मनोज, बेटे सूरज, नीरज, पत्नी अनुराधा सिंह व गांव के साथी अभिषेक सिंह के साथ असलहों एवं डंडों से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मीनू के पति मनोज के घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मनोज के भतीजे दीपक (12) पुत्र विमलेश के सीने में जा धंसी। जिला अस्पताल ले जाते समय दीपक की मौत हो गई। पिटाई से मनोज की मां सियादुलारी, पत्नी मीनू व बड़े भाई विमलेश को चोटें आई हैं। मृतक दीपक गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मीनू चुनाव में हार गईं थी। मौके पर एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।