{"_id":"6092de2a8ebc3e246c55eb50","slug":"crime-unnao-news-knp6269339140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बशीरतगंज गांव के सामने मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत और पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। हादसे के वक्त छात्र अपने दोस्त के साथ रिश्तेदार के घर से लौट रहा था।
झंझरी गांव निवासी उपेंद्र यादव (22) पुत्र राम निवास मंगलवार रात 11 बजे गांव के 22 वर्षीय दोस्त पवन के साथ सोनिक गांव निवासी एक रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बशीरतगंज गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। उपेंद्र का हेलमेट चकनाचूर हो गया। दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपेंद्र की मौत हो गई। दोस्त पवन का इलाज चल रहा है। मृतक उपेंद्र दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां उर्मिला समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
औरास/बांगरमऊ। औरास में बस की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।
सैदापुर गांव निवासी किसान रामसनेही (48) रविवार दोपहर गांव के छविनाथ के साथ बाइक से लखनऊ के कटरा तरौना गांव रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहा था । एक्सप्रेसवे के गहाखेड़ा अंडरपास के पास अलीपुर मिचलौला मार्ग पर लखनऊ की ओर जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में छविनाथ की मौत और रामसनेही घायल हो गया था। कानपुर के निजी अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। पत्नी महेशा व बेटे अमन के अलावा दो बेटियों का रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के वक्त रामसनेही हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम सड़क पार कर रहे खाली ट्रेलर में प्राइवेट बस व ट्रेलर टकरा गए। हादसे में बस चालक समेत छह लोग घायल हो गए। क्रेेन की मदद से वाहनों की चादर फाड़कर फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हाईवे पर हादसे के बाद तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने डायवर्जन कर वाहनों को एक-एक कर आगे बढ़ाया।
घटना बुधवार शाम पांच बजे अजगैन कोतवाली क्षेत्र में हुई। पेय पदार्थ फैक्ट्री का खाली ट्रेलर जैतीपुर लिंक मार्ग के सामने से हाईवे पार करने के लिए मुड़ा। इसी दौरान लखनऊ से गुजरात जा रही खाली प्राइवेट बस व कानपुर की ओर से आ रहे गोरखपुर रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रक ट्रेलर में भिड़ गया। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से भाग निकला। हादसे में बस सवार गुजरात के सूरत के गांव अंबो निवासी आदिल (21), सूरत के उनपुड़िया गांव निवासी यूयुफ पठान (34) व हिम्मत पटेल घायल हो गए। गिट्टी लदे ट्रक का चालक गुजरात सूरत के श्यामनगर निवासी बृजराज (40) व बस चालक हेमद (45) भी घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
बांगरमऊ। वहीं खैरहन से मृत रिश्तेदार को देखकर मंगलवार शाम घर लौट रहे नसीम गंज निवासी इसरार (60) की बाइक को हरदोई उन्नाव मार्ग पर लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में इसरार व बाइक में पीछे बैठा रिश्तेदार गोलकुआं निवासी नईमउल्ला (50) घायल हो गए। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है। सीएचसी से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चला रहा इसरार हेलमेट नहीं लगाए था।