{"_id":"6092dd7c8ebc3ed1d33b135f","slug":"crime-unnao-news-knp62693322","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खुन्नस में चले डंडे, हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खुन्नस में चले डंडे, हुआ पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। चुनावी खुन्नस में बांगरमऊ व बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों का शंातिभंग में चालान किया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर हमजा में मंगलवार शाम फेसबुक पर चुनाव हार-जीत को लेकर टिप्पणी की गई। इसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीआरवी के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। हारे प्रधान प्रत्याशी अबरार अहमद उर्फ बल्ला व प्रधान मशरूर अहमद सहित पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र गांव महोलिया में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के गौरव के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष के मान सिंह ने भी गौरव समेत पांच को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। बांगरमऊ क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी मेवालाल ने पुलिस को तहरीर देकर चुनावी रंजिश में जीते हुए प्रधान पुत्र पर गाली गलौज व पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।