फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सूखी नहर में मिला महिला का शव

Tue, 04 May 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
crime
बारासगवर। मंगलवार दोपहर चरवाहों ने सूखी नहर में एक 42 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। शव कई दिन पुराना होने का अनुमान है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

करनईपुर व भवानीखेड़ा गांव के बीच मंगलवार को सूखी नहर के पास कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। दुर्गंध आने पर वह नहर के पास पहुंचे तो 45 वर्षीय महिला का शव देखा। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। प्रभारी निरीक्षक बारासगवर राकेश सिंह ने शव की पहचान करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि शव 2-3 दिन पुराना लग रहा है। शव के पास झाड़ी में कपड़े का बैग मिला है। इसमें मिले एक कागज में राकेश नाम के व्यक्ति का नाम व उसका मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव करने वाले ने तुरंत ही फोन काट दिया और स्विच ऑफ कर दिया। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। आसपास थानों में यह पता लगाया जा रहा है कि किसी महिला की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है। पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed