{"_id":"608ebb338ebc3ea1772d763c","slug":"crime-unnao-news-knp626371414","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत ढहने से युवती की मौत, पति और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत ढहने से युवती की मौत, पति और बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। अवस्थिनखेड़ा गांव में शनिवार देर रात घर की पक्की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में छत पर सो रहे दंपती व आठ साल की बेटी मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबा हटाकर तीनों को निकाला और पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पंकज कुमार मिश्र (40) एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शनिवार रात पंकज, पत्नी सुषमा (35) व बेटी पूजा (8) के साथ छत पर सो रहा था। रात 10 बजे अचानक पक्की छत छह गई। मलबे में पंकज, सुषमा व बेटी पूजा दब गई। चीख-पुकार सुन दौड़े आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकला और पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। पिता व पुत्री की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पंकज ने बताया कि घटना के समय उसका 13 वर्षीय बेटा आयुष अपनी बुआ के घर में था। मकान लगभग 15 साल पुराना है। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।