{"_id":"608ade9a8ebc3ec19a59e69b","slug":"crime-unnao-news-knp6259807193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, महिला संत घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, महिला संत घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी/औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास व फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत हो गई। बस्ती जिला स्थित आश्रम निवासी महिला संत घायल हो गईं। घायल महिला संत को पीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास बुधवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से इसी थाना क्षेत्र के अटिया गांव निवासी अंगनू (65) घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान अंगनू ने दम तोड़ दिया। वहीं,
एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के अटिया गांव के सामने गुुरुवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस्ती जिला स्थित संत कबीर आश्रम की महिला संत राजेश्वरी (49) घायल हो गईं। उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महिला संत खुद बोलेरो चलाकर रामनगर फर्रुखाबाद से बस्ती जिला जा रहीं थीं।