फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

नहर में डूबकर युवक की मौत

Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime
अचलगंज। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहर में नहाने पहुंचा युवक डूब गया। दूसरे दिन सुबह उसका शव मिला। नाक व मुंह से खून निकलता देख परिजनों ने हत्या का शक जताकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पीतांबर नगर निवासी राहुल (30) एक मोबाइल कंपनी में डीलरशिप का काम करता था। सोमवार को होली खेलने के बाद वह दोस्त पुनीत समेत 12 अन्य लोगों के साथ अचलगंज के गौरा पुल के पास नहाने पहुंचा और डूब गया। पुलिस ने गोताखोराें की मदद से देर शाम तक नहर में राहुल की तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला। अंधेरा होने से पुलिस व गोताखोर लौट गए। मंगलवार सुबह उसका शव घटनास्थल से एक किमी दूर पुरवा के घूरखेत व सकरन गांव के बीच नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मुंह से खून निकलता देख परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने हत्या किए जाने की बात कहकर हंगामा किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। राहुल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी पूजा का रोकर बुरा हाल है। छह माह की बेटी की परविश की चिंता में वह बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed