{"_id":"606371668ebc3ec89761f78a","slug":"crime-unnao-news-knp6206271118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में चाचा और भतीजे समेत पांच लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसों में जान जाने से चार परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। सभी के परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
हसनगंज। मुन्नीखेड़ा का मजरा आटन गांव निवासी राजेश (25) रविवार शाम अपने चाचा सज्जन (32) के साथ बाइक से गंगा नहाने परियर घाट गया था। देर रात घर लौटते वक्त अमोइया गांव के पास बाइक पुलिया में टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टर ने सज्जन को मृत घोषित कर दिया। राजेश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। वहां उसकी भी मौत हो गई। होली के दिन चाचा-भतीजे की मौत से घर में कोहराम मच गया।
औरास। हसनगंज के तालासराय गांव के पास सोमवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे गोंडा के थाना धानेपुर के चितईपुरवा गांव निवासी संतोष यादव (21) की मौत हो गई। पीछे बैठा गांव का दोस्त जयगुरु घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। संतोष हेलमेट लगाए था। जयगुरु ने बताया कि वह संतोष के साथ जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। होली पर बाइक से घर के निकले थे। संतोष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हसनगंज। पछियाव निवासी राहुल (18) सोमवार को अपने दोस्त सूरज (15) व फुरकान के साथ बाइक से जाजमऊ निवासी बहनोई बालेंद्र के घर जा रहा था। हसनगंज के फरहदपुर के पास पुलिया से टकराकर बाइक नहर में जा गिरी। राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल हेलमेट नहीं लगाए था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अन्य का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के हफीजाबाद निवासी 19 वर्षीय संदीप पुत्र अर्जुन की बाइक को मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोेषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।