फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लखनऊ में 11 वकीलों ने दर्ज कराए बयान

Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। एडीजे व अधिवक्ता विवाद में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की ओर से गठित जांच कमेटी ने लखनऊ में 11 वकीलों के बयान दर्ज किए। उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य आरोपी अधिवक्ताओं ने जांच कमेटी में शामिल कौंसिल के सह अध्यक्ष को प्रत्यावेदन देकर अपना पक्ष रखा। आरोप लगाया कि एडीजे की ओर से बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बार कौंसिल की जांच कमेटी के समक्ष बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष सतीश शुक्ला, गिरीश मिश्रा, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद पाठक सहित 11 अधिवक्ताओं ने बयान दर्ज कराए। बार कौंसिल के प्रदेश सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के जांच अधिकारी वरिष्ठ रजिस्ट्रार पंकज सिंह को दिए गए प्रत्यावेदन की प्रति भी सौंपी। बताया कि सभी अधिवक्ता 25 मार्च को जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम की मौजूदगी में हुए समझौते पर कायम हैं। इसलिए बार एसोसिएशन या अधिवक्ताओें की ओर से संबंधित प्रकरण में पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। अपर जिला जज ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बार कौंसिल की ओर से गठित जांच कमेटी बुधवार को कचहरी आएगी और पूरे मामले की जांच करेगी।
जांच कमेटी में शामिल प्रशांत सिंह अटल ने इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी है। मालूम हो कि एडीजे और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद की घटना के बाद 27 मार्च को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने जांच कमेटी गठित की थी। इसमें कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष व वर्तमान सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल शामिल हैं। जांच कमेटी बुधवार को यहां आएगी। यहां न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों से घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार कौंसिल की ओर से प्रकरण की जांच कर रहे जांच अधिकारी पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि घटना में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि एडीजे को भी सिर्फ उन्ही वकीलों के नाम बताने चाहिए जिन्होंने कानून के विपरीत आचरण किया। डेढ़-दो सौ वकीलों की पिटाई से काफी चोटें आनी चाहिए, जो नहीं है।उन्नाव बार एसोसिएशन ने आठ अधिवक्ताओं को चिह्नित कर निष्कासन की कार्रवाई शुरू की है। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता हरसिंह बहादुर, चंद्रकिशोर मिश्र, अखिलेश कुमार शुक्ल, कुलदीप, चंदन, गुलाब सिंह, अनिल व अमित पटेल सहित अधिवक्ताओं को निष्कासन का नोटिस दिया है। 14 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

एडीजे प्रहलाद टंडन के साथ हुई घटना के बाद सुरक्षा के लिए एक पुलिस गारद तैनात की गई है। एडीजे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि उन्हें सुरक्षा से ज्यादा न्याय की जरूरत है। सुरक्षा गारद लेने का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए वह इस सुरक्षा को वापस कर रहे हैं। लिखा है कि आशा है कि न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed