{"_id":"606366238ebc3e8d3b47eff8","slug":"crime-unnao-news-knp620619090","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों व महिला ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों व महिला ने जान दी
विज्ञापन
उन्नाव। सफीपुर में दो किशोरियों व फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में महिला का शव फंदे से लटका मिला। होली पर हुई तीनाें की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों के परिजनों ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। महिला के पिता ने बीमारी से क्षुब्ध होकर व एक किशोरी के डांट से नाराज होकर जान देने की बात कही गई है।
सफीपुर। भैसहरा गांव निवासी अजय कुमार विमल अपनी पत्नी मीना देवी के साथ मंगलवार दोपहर खेत पर गया था। घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर बरामदे में 17 वर्षीय बेटी निधि का शव रस्सी से लटकता देखा। अजय ने बताया कि तीन बच्चों में निधि बड़ी व कक्षा 12 की छात्रा थी। उसे मां ने डांट दिया था। पिता ने डांट से क्षुब्ध होकर बेटी द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
सफीपुर। मकदूमनगर निवासी विमलेश मंगलवार सुबह पत्नी किरन व अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर खेत पर गया था। घर में उसकी 18 वर्षीय बेटी किरन थी। दोपहर बाद परिजन घर पहुंचे तो किरन का शव छत के कुंडे से लटका देखा। पिता ने बेटी द्वारा आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। वह कारण नहीं स्पष्ट नहीं कर सका। किरन दो बहनों और एक भाई में बड़ी थी।
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। लंबुई गांव निवासी रितेश की पत्नी ज्योति (25) का शव सोमवार को दोपहर घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता रामपाल निवासी गहौली थाना सफीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व उसने बेटी की शादी रितेश से की थी। ज्योति काफी समय से बीमार चल रही थी। बीमारी से ऊबकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका की चार साल व सात माह की दो बेटियां हैं।