फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

अप्रवासी के बेटे का घर में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 13 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime
औरास। कुवैत में रहकर नौकरी करने वाले अप्रवासी के 17 वर्षीय बेटे का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त मां पशुबाड़े में मवेशियों को चारा देने गई थी। लौटकर घर पहुंचने पर बेटे का शव लटका देख कांप गई। सांसें बची होने की संभावना पर पड़ोसियों की मदद से सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां ने बेटे द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी पर कारणाें से अनजान है।
विज्ञापन

सरौंद गांव निवासी सुखेंद्र कुवैत में रहकर नौकरी करते हैं। घर में पत्नी सुखरानी दो बेटों व एक बेटी के साथ रहती है। 17 वर्षीय छोटा बेटा आकाश कानपुर में अपने मामा के घर रहकर कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था। लॉकडाउन में वह घर लौटा था। शनिवार दोपहर आकाश घर में अकेला था। मां सुखरानी घर के बगल में बने पशुबाड़े में मवेशियों को चारा देने गई थी। छोटी बहन श्रद्धा और बड़ा भाई अभिषेक स्कूल गया था। मवेशियों को चारा देकर घर पहुंची मां सुखरानी कमरे में छोटे बेटे आकाश का शव देख चीख पड़ी। बेटे के शव से लिपटकर सुखरानी बदहवास हो गई। बहन श्रद्धा व बड़े भाई अभिषेक का भी रोकर बुरा हाल है। विदेश में रह रहे पिता को घटना की जानकारी दी गई है। सीओ एके राय ने बताया कि मृतक की मां ने बेटे के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed