फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 07:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर चौरासी। बुआ के घर गई 10 वर्षीय बच्ची को बहाने से ले जाकर उसके चचेरे नाना के गांव में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी बच्ची को नाना के घर के बाहर छोड़कर भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बच्ची एक माह पहले फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बुआ के घर गई थी। बुआ के घर से 15 किमी दूर एक गांव में उसके चचेरे नाना रहते हैं। गुरुवार शाम सात बजे नाना के गांव में रहने वाला 35 वर्षीय कमलेश बाइक से बच्ची के पास पहुंचा। उसकी मां के बुलाने की बात कहकर बाइक में बैठा ले गया। अपने गांव से दो किमी पहले एक प्राथमिक विद्यालय में बच्ची को ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसके नाना के घर के बाहर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

दर्द से बच्ची को कराहता देख परिजनों ने जानकारी ली तो सभी के होश उड़ गए। चचेरे नाना ने बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कमलेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed