{"_id":"5fcd28be8ebc3ecfd263062b","slug":"crime-unnao-news-knp5984283115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरदोजी कारीगर के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरदोजी कारीगर के घर चोरी
विज्ञापन
हसनगंज। जरदोजी कारीगर के बंद घर को निशाना बना चोरों ने नगदी-जेवर समेत लाखाें का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध बता जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहान के पकरा मोहल्ला निवासी हाजी शमीम कुवैत में नौकरी करते थे। 8 साल पहले वह घर आ गए थे और यहीं रहकर पड़ोस में जरी जरदोजी का कार्य कर रहे थे। 29 नवंबर को घर में ताला बंदकर वह परिवार के साथ भतीजे की शादी में परेंदा गांव गए थे।
2 दिसंबर को सुबह उनकी साली घर में झाड़ू लगाने पहुंची तो मेन गेट के अलावा कमरों के ताले टूटे मिले। साली की सूचना पर शमीम घर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर लगभग 4 लाख के जेवर व एक लाख की नगदी पार करने की तहरीर दी है। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद भी गृहस्वामी शमीम द्वारा तीसरे दिन तहरीर देने की बात संदिग्ध लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।