{"_id":"5fb683758ebc3e91b537eae2","slug":"crime-unnao-news-knp5950007196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर की गई थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर की गई थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के गोसाईखेड़ा गांव में घर के शौचालय में मृत मिली किशोरी की गला घोटकर हत्या की गई थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। गले में मिले निशान दुपट्टे से गला घोटे जाने की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं चेहरे, गले व नाक पर नाखून की खरोंच के भी चार अन्य निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात ही किशोरी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घर की चहारदीवारी के अंदर हत्या का रहस्य छिपा होने का अंदेशा जताकर जांच शुरू की है।
असोहा थानाक्षेत्र के गोसाई खेड़ा गांव निवासी दिवंगत खलील की 15 वर्षीय पुत्री खलीकुन का शव बुधवार सुबह घर के शौचालय में पड़ा मिला था। मंगलवार रात वह पड़ोसी रामआधार के घर से टीवी देखकर घर पहुंची थी। परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। ग्रामीणों ने हत्या का अंदेशा जता पुलिस को सूचना दी थी। फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए थे। खोजी कुत्ता शौचालय से निकलकर घर के अंदर ही चक्कर लगाता रहा। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या घर के अंदर ही हुई है।
सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की रात में ही हत्या की पुष्टि हुई है। उसने रात में जो भी खाया वह पचा नहीं। किशोरी के गले में दुपट्टे से गला घोटने के निशान मिले हैं। बाईं आंख के पास, नाक के नीचे व चेहरे पर नाखून से खरोच के निशान मिलने से डॉक्टरों ने हत्या की पुष्टि की है। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द परिजनों से पूछताछ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।